इस कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में बिल्कुल नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है। महिंद्रा माराजो में नई ग्रिल, टेललाइट, डायमंड कट एलॉय व्हील, शार्कफिन एंटीना, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी फॉगलैंप्स, एलईडी डीआरएल जैसी चीजें देखने को मिलेंगी। फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस कंट्रोल फीचर्स डिजिसेंस और क्रूज कंट्रोल जैसे कई सारे हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं।