
महिंद्रा जल्द ही अपनी पहली आॅफ—रोड कार से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी ने इस कार को रॉक्सर नाम दिया है। इसे खासतौर पर अमरीकी सड़कों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इस ऑफ रोड कार रॉक्सर को 2 मार्च को अमेरिकी बाजार में पेश किया जाएगा।
पिछले साल नंवबर में महिंद्रा ने इसकी एक टीजर इमेज को दिखाया था। अभी कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस कार में 1.6 लीटर का इंजन दिया जा सकता है। इससे पहले यही इंजन सैंन्योंग टिवोली में भी दिया जा चुका है। ऑफ रोड व्हीकल की तरह इसमें ओपन टॉप दिया गया है। साथ ही टीज़र में इसका 2 सीटर अरेंजमेंट भी दिखाई दे रहा है।
ऑफ रोडिंग की जरूरत को देखते हुए इसे फोर व्हील ड्राइव आॅप्शन के साथ पेश किया जाएगा। बात करें महिंद्रा रॉक्सर की तो यह महिंद्रा ऑटोमोटिव नॉर्थ अमेरिका का प्रोजेक्ट है। इसे पूरी तरह से अमेरिका में ही तैयार किया गया है। महिंद्रा का यूएस प्लांट अमेरिका के ड्रेट्रॉयट में है। कंपनी का यह प्लांट पिछले साल नवंबर में ही शुरू हुआ है। महिंद्रा पहली मल्टीनेशनल ऑटो कंपनी है जिसने पिछले 3 दशकों में अपना प्लांट स्थापित किया है। अब देखना है कि महिंद्रा की पहली आॅफरोडर का एक्सपीरियंस कैसा रहता है।
जर्मन स्पोर्टसमेकर वाहन कंपनी पोर्शे ने भारत में अपनी पॉवरफुल सुपरकार 911 GT3 RS को लॉन्च कर दी। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.74 करोड़ रुपए रखी गई है। इस कार की रफ्तार की इस कार को सबसे खास बनाती है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे मात्र 3.2 सेकेंड का समय लगता है। भारत में इस कार की बुकिंग्स शुरू कर दी गई है।
इस स्पोर्टस कार में कंपनी ने 520 पीएस की मोटर लगी है जो कि 513 बीएचपी की पॉवर जनरेट करती है। मोटर के साथ लगा फ्लैट-सिक्स इंजन पिछले मॉडल के मुकाबले 20 हॉर्सपावर ज्यादा जनरेट करता है। इसे खास तौर पर कैलिब्रेटेड 7-स्पीड पीकेडी गियरबॉक्स से लैस किया है।
Published on:
22 Feb 2018, 3:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.