
Maruti Suzuki Invicto Launched: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में अपनी नई ‘Invicto’ को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Invicto को कंपनी ने जेटा+ और अल्फा+ वेरिएंट में पेश किया गया है और यह 7 और 8 सीटिंग ऑप्शन में आएगी। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये (शुरुआती, एक्स-शोरूम) रखी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहक इसे नेक्सा शोरूम से खरीद पाएंगे। इससे पहले मारुति सुजुकी के पास Ertiga और XL6 जैसी एमपीवी गाड़ियां मौजूद हैं। कंपनी की यह नई एमपीवी कई टोयोटा की ही कड़ी टक्कर दे सकती है। आइये देखते हैं प्रीमियम ग्राहकों के लिए आई नई Invicto में क्या कुछ खास और नया है।
कीमत और वेरिएंट (एक्स-शो रूम)
23 km से ज्यादा की माइलेज
नई Invicto में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 183bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन को ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक को मानक के रूप में पेश किया गया है। तीन ड्राइव मोड - नॉर्मल, स्पोर्ट और इको के साथ आती है और ये 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। दावा किया गया है कि एक लीटर में यह गाड़ी 23.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज होगी।
डिजाइन, केबिन और फीचर्स:
Maruti Suzuki की नई Invicto का डिजाइन काफी बेहतर नज़र आता है और यह अप मार्केट लगती है। इसके डिजाइन में SUV की भी झलक नार आती है। इसकी लंबाई 4,755mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,795mm है। तीनों पंक्तियों में बैठने की जगह के साथ ***** स्पेस 239 लीटर का है और इसे 600 लीटर से अधिक तक बढ़ाया जा सकता है, इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
मारुति सुजुकी इनविक्टो में 10 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरे जैसी फीचर्स मिलते हैं।
Published on:
5 Jul 2023, 3:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.