3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा Maruti Wagon R का CNG वेरिएंट, जानें कब होगा लॉन्च

डिजाइन की बात करें तो दिखने में नई वैगन आर, पुरानी वैगन आर से बिल्कुल अलग है। इसमें वॉल्वो स्टाइल में टेल लाइट्स दी गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 28 Feb 2019, 3:53 PM IST

wagon r

बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा Maruti Wagon R का CNG वेरिएंट, जानें कब होगा लॉन्च

नई दिल्ली: पिछले महीनें Maruti ने अपनी बेस्ट सेलर कारों में से एक वैगन आर का नया मॉडल लॉन्च किया। आपको मालूम हो कि लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने वैगन आर का सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इस सस्ती कार को सीएनजी वेरिएंट में भी लॉन्च करने वाली है। सीएनजी वर्जन केवल एक ही इंजन वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा।

इंटीरियर की बात करें तो नई वैगन आर में पहली बार 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी दी गई है। इसे डैशबोर्ड के ऊपर लगाया गया है। वहीं हुंडई सैंट्रो में भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Tata Nexon के बाद honda की इस कार को मिली 5 स्टार रेटिंग, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

नई वैगन आर को लेटेस्ट पांचवी पीढ़ी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है। डिजाइन की बात करें तो दिखने में नई वैगन आर, पुरानी वैगन आर से बिल्कुल अलग है। इसमें वॉल्वो स्टाइल में टेल लाइट्स दी गई हैं। वहीं पीछे की ओर दिया गया काले रंग का सी-पिलर रिअर विंडो और टेलगेट को टच करता है। बॉक्सी लुक वाली नई वैगन आर के टॉप वैरियंट में इस बार बड़े पहिए भी दिए गए हैं।

कुछ ऐसा होगा सीएनजी वेरिएंट-

मारुति वैगन आर सीएनजी को कैवल दो वैरियंट्स LXi CNG और LXi CNG (O) में लॉन्च किया गया है। सीएनजी वैरियंट केवल 1.0 लीटर इंजन के साथ ही आएगा। मारुति वैगन आर LXi CNG एक्स-शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपए और LXi CNG (O) की कीमत 4.89 लाख रुपए होगी। नई WagonR LXi पेट्रोल स्टैंडर्ड की शुरूआती कीमत 4.19 लाख रुपए है। वैगन आर सीएनजी व्हाइट, सिल्वर और ग्रे रंग में ही मिलेगी।