
सिर्फ BS-VI इंजन से लैस कार ही बनाएगी Maruti, जानें कब से लागू होगा ये फैसला
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने यह फैसला किया है कि वो BS-IV टेक्नोलॉजी से लैस कारों की मैन्युफैक्चरिंग को बंद करेगी। मारुति ने ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद लिया है जिसके तहत कोर्ट ने 1 अप्रैल 2020 के बाद भारत में BS-IV इंजन से लैस कारों को बेचना गैर कानूनी बताया था।
कोर्ट ने अपने आदेश में साऱ-साफ कहा था कि 1 अप्रैल 2020 के बाद भारत में सिर्फ BS-VI टेक्नोलॉजी से लैस कारों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। कोर्ट के इसी फैसले को मानते हुए मारुति सुजुकी ने बुधवार को दिसंबर 2019 तक BS-IV इंजन के निर्माण पर रोक लगाने की बात कही।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भले ही 2020 से सिर्फ BS-VI इंजन वाली कारें बनाएगी लेकिन किसी मॉडल की खास डिमांड पर BS-IV मॉडल बनाया जा सकता है।
इन इंजनों के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने कहा BS-VI पेट्रोल व्हीकल को BS-IV फ्यूल पर चलाने में काई समस्या नहीं होती लेकिन डीजल कारों के मामले में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने आगे बताया कि BS-VI डीजल वैरिएंट की कीमत पेट्रोल व्हीकल के मुकाबले 2.50 लाख रुपए ज्यादा हो सकती है। तो यह कस्टमर्स पर निर्भर करता है कि उन्हें कौन सा इंजन लेना है। इसके अलावा उन्होने ये भी बताया कि सुजुकी-टोयोटा एग्रीमेंट के तहत 2020 तक हम BS-VI पेट्र्रोल इंजन कारों के साथ स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम भी लॉन्च करेंगे जो कार की फ्यूल एंफिशियंसी को 30% तक बेहतर करेगी।
Published on:
20 Dec 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
