इस टेक्नोलॉजी के द्वारा कार के कैमरों और सेंसर को कंप्यूटर से लिंक किया गया है। जिससे वो ड्राइवर को समय-समय पर लेन चेंज, ट्रैफिक सिग्नल जैसी चीजों के बारे में इंस्ट्रक्शन्स देता रहेगा।ये सारे इंस्ट्रक्शन्स डिस्प्ले में भी दिखाई देंगे।इतना ही नहीं इस टेक्नोलॉजी की मदद से सड़क के आस-पास के हालातों जैसे कम ग्रिप वाली सड़क, कंस्ट्रक्शन,ब्लाइंड स्पॉट एलर्ट, स्पीड रिमाइंडर, लेन अलर्ट और कार के पीछे होने वाले टकराव के बारे में ड्राइवर को जानकारी मिलती रहेगी।इसके अलावा ये पैदल चलने वाले लोगों पर भी बखूबी नजर रखेगी और ड्राइवर को इसके बारे में सजग करती रहेगी।