मित्सुबिशी ने अपनी इस कार में बड़ा कैबिन स्पेस दिया है जिससे आपको इस कार में जगह की कमी नहीं महसूस होगी। इसके साथ ही कार में 6.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो 710 वाट के रॉकफोर्ड ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। इसके अलावा कार में क्लाइमेट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, कीलेस एंट्री और पुश स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन, सनरूफ, पावर अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियरव्यू कैमरा भी दिया गया है जो इस कार को ख़ास बनाता है। सेफ्टी के लिए इस कार में 7 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलैक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।