29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमकर बिक रही है ये सस्ती SUV, कम कीमत और बेहतर माइलेज के चलते बिक्री में पूरे 374% का इजाफा

Nissan Magnite कुल दो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में आती है। कंपनी ने इसमें एडवांस फीचर्स के साथ ही आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो कि इसे अपने सेग्मेंट में बेहतर बनाता है। सामान्य तौर पर ये एसयूवी 20 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 30 Jan 2022, 8:28 PM IST

nissan_magnite_sales-amp.jpg

Nissan Magnite

इंडियन मार्केट में किफायती और कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में बाजार में कई नए मॉडलों को पेश किया गया है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी नई Punch एसयूवी को पेश किया था, जिसने प्रतिस्पर्धा को और भी बढ़ा दिया है। लेकिन तमाम दिग्गज प्लेयर्स के बावजूद जापानी कंपनी निसान की सस्ती एसयूवी Nissan Magnite की बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है।


बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो Nissan ने बीते साल दिसंबर महीने में इस छोटी एसयूवी के कुल 2,653 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि साल 2020 के दिसंबर महीने के महज 560 यूनिट्स के मुकाबले तकरीबन 374% ज्यादा है। वहीं बीते पूरे साल की बिक्री पर गौर करें तो कंपनी ने पूरे एक साल में इस एसयूवी के 34,086 यूनिट्स की बिक्री की है।

लोगों को क्यों पसंद आ रही है ये SUV:

Nissan Magnite को कंपनी ने एंट्री लेवल एसयूवी के तौर पर पेश किया है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और स्पोर्टी लुक इसे और भी बेहतर बनाता है। कुल 6 वेरिएंट्स में आने वाली इस एसयूवी में कुल पांच लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ये एसयूवी दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ आती है इसके एक वेरिएंट कंपनी ने 1 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आते हैं।


फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में कंपनी ने 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जो कि वायरलेस कनेक्टिविटी से लैस है। इसे आप एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से भी कनेक्ट कर सकते हैं। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 16 इंच का डुअल टोन अलॉय व्हील, LED हेडलैंप, ऑटोमेटिक एयर कंडिशन, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, JBL के स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एम्बीएंट लाइटिंग और पैडल लैंप्स दिए गए हैं।

यह भी पढें: महज 4,111 रुपये देकर घर लाएं देश की सबसे सुरक्षित सेडान कार

कम कीमत के बावजूद कंपनी ने इस कार में सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक एसिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सामान्य तौर पर ये कार 20 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। बाजार में ये एसयूवी Kia Sonet, Tata Punch और Renault Kiger जैसे मॉडलों को टक्कर देती है। इसकी कीमत 5.76 लाख रुपये से लेकर 10.15 लाख रुपये के बीच है।