सिर्फ इतनी गाड़ियाँ ही बिकी
जनवरी 2023 में भारत में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट को देखा जाएं, तो निसान इंडिया (Nissan India) को गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के लिए साल का पहला महीना कुछ खास नहीं रहा और उन्हें उम्मीद से कम सेल्स देखने को मिली। निसान इंडिया ने पिछले महीने देश में सिर्फ 2,803 गाड़ियाँ बेची। निसान का भारत में लाइनअप ज़्यादा बड़ा नहीं है। कंपनी की सिर्फ 2 गाड़ियाँ ऑफिशियल रूप से भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी की इस समय भारतीय मार्केट में ऑफिशियल रूप से अवेलेबल गाड़ियाँ निसान मैगनाइट (Nissan Magnite) और निसान किक्स (Nissan Kicks) हैं।