नई दिल्ली: हर इंसान अपनी जिंदगी में मर्सिडीज, ऑडी और BMW जैसी कारें चलाना चाहता है लेकिन ये कारें इतनी महंगी होती हैं कि इन्हें खरीदना सभी के लिए पॉसिबल नहीं होता। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको Innova और फॉर्च्यूनर जैसी कारों के बजट में मर्सिडीज मिल जाएगी तो ? यकीन नहीं होता न लेकिन ये सच है। दरअसल यूज्ड कार मार्केट जो आज की तारीख में तेजी से बढ़ रहा है। 2014 में खरीदी हुई C-Class मर्सिडीज बेंज C-220 CDI यूज्ड कार मार्केट की पापुलर वेबसाइट cardekho.com पर 22लाख की कीमत पर मिल रही है। और अगर बात करें इनोवा की तो वो कार भी 22लाख के शोरूम प्राइस से शुरू होती है।