अपनी धाकड़ गाड़ियों के लिए फेमस महिन्द्रा पहले ऊबड़-खाबड़ रास्तों से लेकर ददूर दराज गांवो तक पहुंच रखने वाली जीप बनाती थी।Mahindra की Jeep लाइन-अप में Major, Commander, Classic, MM 540 /550, Marshal जैसी लोकप्रिय मॉडल शामिल थे। महिन्द्रा की ये जीप पहले शिकारियों और काऊ ब्वॉय टाइप के लोग की पसंद मानी जाती थी। शुरूआती दिनों में पुलिस वाले और सरकारी अफसर इस जीप को इस्तेमाल करते थे।