ज्यादा देर तक कार में एसी चलने से केबिन के अंदर गैस भर जाती है, जिससे कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि लोगों की दम घुटने से मौत तक हो गई है। जब कार का एसी चल रहा होता है तो सभी शीशे बंद होते हैं, जिसकी वजह से अंदर बैठे हुए लोग कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं जो अंदर ही एकत्रित होती रहती है यहां तक इंजन द्वारा छोड़ी गई मोनोऑक्साइड गैस एसी के जरिए केबिन में आ जाती है। अंदर बैठे लोग जब सांस लेंगे तो ये दोनों गैस शरीर के अंदर जाएंगी और हानिकारक साबित होंगी