
नई दिल्ली: निसान के अध्यक्ष कार्लोस घोसन पर अपनी कंपनी पर गंभीर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्लोस पर भले ही भ्रष्टाचार और वित्तीय घोटालों के आरोप लगें लेकिन वह कार्लोस ही हैं जिन्होंने एक समय में निसान को दिवालिया होने से बचाया था। कार्लोस पर आरोप हैं कि उन्होंने कई वर्षों तक अपनी वास्तविक आय कम बताई। यही नहीं उन्होंने कंपनी के पैसों का निजी इस्तेमाल भी किया।