
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने जेनेवा मोटर शो 2019 में टाटा अल्ट्रोज व टाटा H7X (बजर्ड) को पेश किया था । इन कारों को लोगों की ओर से प्रतिक्रिया भी काफी अच्छी मिली थी । कंपनी अब इन दोनों कारों को भारतीय बाजार में उतारने वाला है और इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी गयी है।
इनमें से Tata H2X कार को इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। टाटा H2X ( tata h2X ) के सामने हिस्से में ग्रिल डिजाइन व स्प्लिट हेडलैंप दिया जाएगा। इसको भारतीय बाजार में टाटा अल्ट्रोज व टाटा H7X (बजर्ड) को लॉन्च किये जाने के बाद उतारा जा सकता है। इसका डिजाइन हैरियर एसयूवी से प्रेरित है। आपको बता दें कि टाटा H2X को हार्नबिल के नाम से उतारा जा सकता है।
लुक्स और डिजाइन- टाटा हार्नबिल को माइक्रो suv के लुक में तैयार किया गया है। कंपनी टाटा H2X के फ्रंट बंपर को अग्रेसिव डिजाइन देगी, साथ ही ट्रैपोजोइडल व्हील आर्क्स, बॉडी क्लैडिंग व कई लाइन देखने को मिलेंगे।
इंजन- इंजन की बात करें तो टाटा H2X के प्रोडक्शन वर्जन में 1.2 लीटर 3 सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैन्युअल व 5 स्पीड ऑटोमेटेड मैन्युअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।
साइज- टाटा H2X का व्हीलबेस 2.5 मीटर लंबा, इसकी चौड़ाई 1.8 मीटर व ऊंचाई 1.6 मीटर रहने वाली है। प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज के मुकाबले इसका व्हीलबेस 50mm तक छोटा होगा।
वहीं सेफ्टी की बात करें तो ये कार सभी अनिवार्य सेफ्टी फीचर्स से लैस होने के साथ इस कार का इंजऩ BS-6 नॉर्म्स से लैस होगा ।
Updated on:
25 Jul 2019, 10:06 AM IST
Published on:
24 Jul 2019, 5:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.