वर्तमान में, टाटा पंच की कीमत 5.83 लाख रुपये से 9.49 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तय की गई है। वहीं भारतीय बाजार में यह कार निसान मैग्नाइट, किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू, रेनॉल्ट किगर, आदि को टक्कर देती है, इसके साथ ही एक छोटा क्रॉसओवर के रूप में इसका मुकाबला मारुति स्विफ्ट, मारुति इग्निस, हुंडई ग्रैंड i10 Nios जैसी हैचबैक से भी होती है। बताते चलें, टाटा के हाल ही में लॉन्च किए गए पंच को ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है, और इसी के चलते यह ब्रिकी पर उपलब्ध सबसे सस्ती 5 स्टार रेटिंग कार है।