एक्सटीरियर लुक्स की बात करें तो ये नई टियागो जेटीपी पुरानी टियागो से ज्यादा स्पोर्टी दिखेगी। स्पोर्टी बंपर, बड़े एयर इनटेकर्स, नई फॉग लैम्प हाउसिंग, ब्लैक्ड आउट हेडलैम्प्स और ग्रिल के साथ ही इनमें जेटीपी का बैज भी देखने को मिलेगा। ये कारें 15 इंच अलॉय वील्ज के साथ आएंगी। Tiago JTP में डिफ्यूजर, ब्लैक रूफ स्पॉइलर, ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स भी होंगे जो कि इसको कम्प्लीट लुक देंगे।