नई दिल्ली। Tata Tigor Ev Launch Date: देश की जनता जहां पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से त्रस्त है, वही दुनियाभर की ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे सुनहरे मौके की तरह ले रही हैं। कंपनियां अपने ग्राहकों को सस्ता और बेहतर ईंधन विकल्प उपलब्ध कराने की दौड़ में लगी हुई हैं। ऐसा ही एक कारनामा देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने किया है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor Ev) को आगामी 31 अगस्त को लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया था कि यह कार जिपट्रोन (Ziptron) टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।