नई दिल्ली: कई लोगों को गाड़ियों का शौक होता है। भारत में ही कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनका गाड़ियों का कलेक्शन बेहद शानदार है, लेकिन आज हम आपको जिसका कार कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं वो 16 साल का एक टीनएजर है। दुबई के बेहद अमीर परिवार में पैदा हुए Rashed Belhasa सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। शानो-शौकत में पले बढ़े यू-ट्युबर rashed को हमेशा से गाड़ियों का क्रेज था। यही वजह है कि् उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां देखने को मिल जाएगी।