भारत में जिस तरह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए लोगों के लिए कार चलाना मुश्किल साबित हो रहा है। अब ऐसे में जो लोग रोजाना कार से यात्रा करते हैं उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं तो आज हम आपको इस दिक्कत से छुटकारा देने के लिए सीएनजी (CNG) से चलने वाली कुछ बेहतरीन गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। ये कार आपकी जेब और पर्यावरण दोनों के लिए ही सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होंगी।