BMW 5 Series की कार को भारत में काफी पसंद किया जाता है, हाल ही में इस कार का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया था आपको बता दें कि इस कार को चेन्नई स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बनाया जाता है। इस कार में 2.0 लीटर डीजल इंजन लगा होता है जो 187 bhp की पावर, 3 लीटर डीजल इंजन 261 bhp की पावर और 2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 249 bhp की पावर जनरेट करता है। इस प्रीमियम सेडान कार को 52 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में खरीदा जा सकता है।