इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इस बार इसके डैश बोर्ड में फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग की है। इसके केबिन में 8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, 7 इंच मल्टी-इंफोरर्मेशन डिस्प्ले, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर सीट वेंट और वायरलैस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर दिए जाएंगे।