आपको बता दें कि volvo इस कार को मेक इन इंडिया मिशन के तहत भारत में असेबल कर रहा है। इसके अलावा ये एयर साफ करने का काम भी करेगा। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि Volvo XC90 में ऐसे एयर फिल्टर और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार के अंदर 95 फीसदी तक PM 2.5 को आने से रोका जा सकता है। जिसकी वजह से कार के अंदर बैठने वाले लोगों और ड्राइवर को साफ हवा मिलेगी। इसके लिए कंपनी ने एक डेमो देते हुए हवा कि क्वालिटी को कार के अंदर और बाहर दोनों तरफ चेक किया। डेमो के दौरान कार के बाहर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 182 था, जा कार के अंदर 26 पाया गया। कंपनी का कहना है कि इस फिल्टर की मदद से जहरीले वातावरण में भी यूजर्स को साफ हवा मिलेगी।