31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी के पास है 1 करोड़ की हमर और लाखों की कीमत की कई बाइक्स

दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन है। 1 करोड़ की कीमत वाली रॉयल गाड़ी हमर भी इसमे शामिल है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 5 Jan 2017, 11:46 AM IST

Dhoni

Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने बुधवार रात को टीम इंडिया की वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोडऩे का फैसला किया है। हालांकि धोनी इन दोनों फॉर्मेट में एक खिलाड़ी के रूप में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस माह 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु होने वाली वनडे सीरीज में भी वे भारतीय टीम की कमान नहीं संभालेंगे। 6 जनवरी को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा और इस दौरान टीम इंडिया को वनडे और टी-20 के लिए नया कप्तान भी मिल जाएगा।

dhoni

1 करोड़ की हमर कार है धोनी के पास
लेकिन आपको बता दें दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन है। धोनी के पास अलग-अलग मॉडल बाइक्स और कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। धोनी के कलेक्शन में एक करोड़ की कीमत वाली रॉयल गाड़ी हमर भी शामिल है। इसके अलावा ऑडी क्यू-7, लैंड लोवर और फरारी सहित मॉडिफाइड स्कॉर्पियो गाडिय़ां भारतीय कप्तान के कार कलेक्शन में शामिल है।

dhoni
























स्पोर्ट्स बाइक के भी शौकीन है माही
क्रिकेट से मिले ब्रेक में धोनी को कई बार अपनी लग्जरी गाडिय़ों के साथ ड्राइव करते हुए स्पॉट किया गया है। हाल ही में धोनी अपनी नई मॉडिफाइड स्कॉर्पियों कार के साथ नजर आए थे। झारखंड के रांची शहर के रहने वाले माही स्पोर्ट्स बाइक के भी काफी शौकीन है। धोनी के पास हार्ले डेविडसन की बाइक भी है।

यहां देखे कैप्टन कूल धोनी की बाइक और कारों की फोटोज

dhoni


dhoni


dhoni

dhoni

dhoni