नई दिल्ली: आज के वक्त हर कोई दूसरे से आगे निकलना चाहता है और इस रेस में सड़क पर गाड़ियों की संख्या लगातार बड़ती जा रही है।इसके चलते सड़कों पर भयावह स्थिति बन जाती है।ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों के भीतर चिड़चिड़ापन भी खूब देखने को मिलता है जिसका असर लोगों के दैनिक काम पर भी पड़ता है।हर कोई घर से निकलते समय यही सोचता है कि, कहीं वो भारी ट्रैफिक जाम में न फंस जाये नहीं तो मिनटों की यात्रा घंटों में तब्दील हो जायेगी।