8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आप भी पुरानी कार में सनरूफ लगवा कर ले सकते हैं लग्जरी कार का मजा

अब आप भी अपनी पुरानी कार में सनरूफ लगवा सकते हैं, आइए जानते हैं कहां और किस तरह से कार में सनरूफ लगवाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 3 Nov 2018, 1:30 PM IST

car

अब आप भी पुरानी कार में सनरूफ लगवा कर ले सकते हैं लग्जरी कार का मजा

आज के समय में भारत में सनरूफ वाली कारें सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसको देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नई कारों में सनरूफ देने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अगर आप भी सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं और कम बजट होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको उस तरकीब के बारे में बता रहे हैं जिससे अपनी पुरानी कार में भी सनरूफ लगवा सकते हैं। जी हां आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन आप अपनी पुरानी कार में भी सनरूफ लगवा सकते हैं। आइए जानते हैं कहां और किस तरह से कार में सनरूफ लगवाया जा सकता है।

कार में दो प्रकार के सनरूफ लगाए जाते हैं...पहला इलेक्ट्रिक सनरूफ और दूसरा मैनुअल सनरूफ

इलेक्ट्रिक सनरूफ ऑटोमैटिकली काम करता है, जिसके अंदर कुछ मोटर्स लगाई गई होती हैं जो कि बटन द्वारा काम करती हैं। इसको लगाने का खर्च ज्यादा आता है।
मैनुअल सनरूफ खुद हाथों से खोला और बंद किया जाता है। इसको लगाने का खर्च भी कम आता है, क्योंकि ये मैनुअली काम करता है।

वर्तमान में कारों में सनरूफ का चलन बहुत तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। हर कोई चाहता है कि सड़क पर चलती हुई कार के सनरूफ को खोलकर उससे बाहर निकलकर खड़े होकर ताजी हवा का आनंद लिया जाए। सभी चाहते हैं कि उनकी कार में भी सनरूफ जैसा फीचर हो। सनरूफ का फीचर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है और ऐसा होना भी लाजमी है, क्योंकि लोगों को लगता है कि इस तरह से उनकी कार लग्जरी वाला फील दे रही है।

दिल्ली और मुंबई में बहुत से कार मोडिफाई करने वाली डीलर मौजूद हैं जो कि पुरानी से पुरानी कारों में भी सभी प्रकार के सनरूफ लगा सकते हैं। अगर आप अपनी कार में मैनुअल सनरूफ लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको लगभग 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे।