हम बात कर रहे हैं Hyundai Venue की, अगस्त के महीने में इस कार की 9,342 वेन्यू बिकी और इसी के साथ यह लगातार दूसरे महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली UV है। वेन्यू की बिक्री का आलम ये है कि मई में लॉन्च हुई इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने बिक्री के मामले में Maruti Brezza और मारुति अर्टिगा जैसी पॉप्युलर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। ब्रेजा और अर्टिगा की बिक्री अगस्त में क्रमश: 7,109 यूनिट और 8,391 यूनिट रही। ये उस वक्त के आंकड़े हैं जब इन दोनों गाड़ियों की बिक्री में अगस्त में सुधार हुआ है जुलाई के महीने में इन कारों की बिक्री बुरी तरह से धराशाई हुई थी। दूसरी ओर वेन्यू की बात करें, तो लॉन्चिंग से लेकर अब तक इस कार की 36,005 यूनिट बिक चुकी हैं।