चंदौली. जनपद को धान का कटोरा कहा जाता है | जनपद का मूल पेशा कृषि है और यहाँ किसान कठिन परिश्रम कर उन्नत किस्म की चावल का उत्पादन करते है | लेकिन काफी प्रयास की बाद जनपद के किसानो की आमदनी कम होती जा रही है | कई सरकार आयी और गयी लेकिन किसानो की स्थति में कोई सुधार होता नहीं हुआ | मोदी सरकार ने किसानो की आय बढ़ाने का वादा यूपी विधान सभा चुनाव से पहली किया था | यूपी में बीजेपी की सरकार आयी और सीएम योगी की सरकार ने पीएम मोदी के वादे को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू भी कर दिए है |