14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
यूपी के चंदौली में 6 साल की बच्ची को पड़ोसी ने रात में घर से अगवा किया, यहां ले जाकर किया दुष्कर्म
Play video

यूपी के चंदौली में 6 साल की बच्ची को पड़ोसी ने रात में घर से अगवा किया, यहां ले जाकर किया दुष्कर्म

बच्ची का मुह बंद कर के घर के पीछे खेत में ले गया और रेप किया...
Google source verification

चंदौली. यहां मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। ताजा मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक 17 वर्षीय युवक ने अपने पड़ोस की 6 वर्षीय मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया है। युवक ने मासूम के साथ ऐसा करने में जरा भी संकोच नहीं किया। घटना के बाद सूचना मिलते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, पीड़िता के परिजन बीती रात को शादी में गए थे। जिसका फायदा उठा कर आरोपी ने मासूम बच्ची का मुह बंद कर के घर के पीछे खेत में ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वहां से भाग निकला। डरी सहमी बच्ची जब अपने घर पहुंची तो परिजनों के पूछने पर उसने पूरी बात बताई। सुबह परिजनों ने इसकी तहरीर अलीनगर थाना में दी। जिसपर अलीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी पीड़ित के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

input- संतोष जायसवाल

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश