4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली
सीएम योगी के मंत्री ने किया सपा पर पलटवार, 20 साल में भी नहीं बन पाया जिला मुख्यालय
Play video

सीएम योगी के मंत्री ने किया सपा पर पलटवार, 20 साल में भी नहीं बन पाया जिला मुख्यालय

जयप्रकाश निषाद ने सपा-बसपा पर पलटवार करते हुए गिनाई उपलब्धियां

Google source verification

चंदौली. जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने सपा के पूर्व सांसद रामकिसुन द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास तो इतना हो रहा है कि सूबे में सपा की सरकार और बसपा की सरकार में चंदौली 20 साल पहले जिला घोषित हुआ। जिला बने 20 साल से अधिक समय हो गया। लेकिन अभी तक जिला मुख्यालय नहीं बन पाया।

 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के चंदौली के पूर्व सांसद रामकिसुन ने अभी हाल ही में आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा की केंद्र और यूपी की सरकार नाम बदलने की राजनीति करती है विकास नहीं करती। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में एक साल में जिला मुख्यालय बनाने के लिए और अधिकारियों के आवास बनाने के लिए सरकार ने पैसा दे दिया। इस जिले में ऐसी कोई सड़क नहीं है जिसका निर्माण न हो रहा हो। यही नहीं सड़कों के मरम्मत हुए हैं भारी पैमाने पर लोगों के लिए शौचालय बनाए गए हैं। यहां तक की जिन्होंने कभी सोचा नहीं होगा की गैस पर खाना बना पाएंगे उनको गैस के कनेक्शन दे दिए गए हैं। वहीं मुगलसराय स्टेशन के भगवाकरण पर पूछे जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस को भगवाकरण से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इस देश के लिए एक बहुत बड़े विचारक रहे हैं। उन्होंने एक ऐसा एकात्मक मानववाद दर्शन दिया है जिसमें सबका साथ और सबका विकास निहित है। जिसके तहत केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार काम कर रही है और उनके नाम से नामकरण किए जा रहे हैं।


जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करने चंदौली आए थे। जहां कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री ने डीएम सहित सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और विकास कार्यों की समीक्षा की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आगामी 5 अगस्त को सीएम योगी के जनपद दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा भी की।

 

By -Santosh Kumar