8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, इस भाजपा नेता को जमकर पीटा, भारी फोर्स तैनात

बसंतपुर गांव का मामला, पांच वाराणसी रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 8 Dec 2017, 8:02 AM IST

BJP Leader Pramod Singh

बीजेपी नेता प्रमोद सिंह

चंदौली. सदर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास गुरुवार की देर शाम दो पक्षों में हुए संघर्ष में भाजपा नेता प्रमोद सिंह का हाथ टूट गया। पांच लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सक ने वाराणसी को रेफर कर दिया। एसपी एसके सिंह ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- सपा के पक्ष में आए छात्रसंघ के सभी नतीजे, पुलिस ने सपाइयों पर किया लाठीचार्ज

बतादें कि भाजपा नेता प्रमोद सिंह अपने बेटे के साथ कार से घर जा रहे थे कि रास्ते में बेटे ने लोगों की झुंड के बीच से कार निकाल दिया। जिसे देखते हुए लोग भड़क गए और एक साथ कार पर टूट पड़े। जहां मारपीट होने लगा। बवाल इतना तूल पकड़ा कि लोगों ने भाजपा नेता को मारकर उनका हाथ तोड़ दिए। मारपीट के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया जहां 5 की हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

घायलों में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई है। एडीशनल एसपी देवेंद्र नाथ दुबे फोर्स के साथ मौके पर मोर्चा सम्भाले हुए हैं। विसुंधरी गांव निवासी प्रमोद सिंह का पुत्र अभिनंदन शाम को अपनी कार से घर जा रहे थे। वह बसंतपुर गांव के पास पहले से खड़े लोगों के बीच से कार ले गए। इसका वहां पहले से खड़े लोगों से किसी बात पर तू-तू मैं-मैं हो गई।

कुछ ही देर में दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आ गए। लाठी डंड, ईंट पत्थर चलने लगे। इससे इसमें अभिनंदन सिंह (40), अभिषेक (28), बबलू सिंह (44), प्रमोद सिंह (55), नितेश (25), निवासी विसुंधरी, छोटू यादव(60), वसंतपुर घायल हो गए। बर्थरा निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह दोनों पक्षों को छुड़ाने में घायल हो गए। सदर थाना के एके चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पहुंची तो विवाद की खबर पर विशुंधरी गांव के लोग मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने सभी को वहां विशुंधरी गांव के लिए भेज दिया।