22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP विधायक ने SC/ST एक्ट के सवाल पर खोया आपा, सवर्ण युवकों से कहा मुझे वोट मत देना, VIDEO वायरल

UP के चकिया से बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद सवर्ण युवकों के SCST एक्ट और अरक्षण के सवाल पर हुए लाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 30 Nov 2018, 5:22 PM IST

Sharda Prasad

शारदा प्रसाद

चंदौली . एससी/एसटी एक्ट का भूत भाजपाइयों के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। हालत यह कि गांव-गांव भाजपा को इसके चलते सवालों और विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बार बीजेपी के विधायक को यह सवाल इतना परेशान कर गया कि वह आपा खो बैठे। उन्होंने सवाल दागने वाले सवालों को यहां तक कह दिया कि जाओ मुझे वोट मत देना। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद विधायक का विरोध शुरू हो गया है और सवर्ण संगठन ने भी इसकी निंदा की हैै।

घटना 14 नवंबर की है जब भाजपा के चंदौली जिले के चकिया से विधायक शारदा प्रसाद जनसंपर्क के लिए अपनी विधानसभा क्षेत्र के गुना गांव गए थे वहां कुछ सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और एससी एसटी एक्ट व आरक्षण पर उनका रुख साफ करने का दबाव बनाने लगी उनसे कुछ ऐसे सवाल एससी एसटी एक्ट व आरक्षण को लेकर किया कि शारदा प्रसाद बिंद झल्ला गए है वायरल वीडियो में शारदा प्रसाद दिन से सवाल करने वाला एक युवक कोई और नहीं बल्कि एक अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश सिंह भूमिहार है।

पत्रिका से बातचीत में अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्होंने विधायक जी से जनप्रतिनिधि होने के नाते यह सवाल किया कि आखिर आरक्षण और एससी एसटी एक्ट को लेकर उनकी बात ऊपर तक क्यों नहीं पहुंचाते। इस सवाल पर विधायक जी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि आरक्षण संविधान से मिला हुआ है हम क्या कोई भी इसे नहीं बदल सकता। अखिलेश सिंह के मुताबिक़ उन्होंने जब पूछा कि एससी एसटी एक्ट को लेकर उनकी बात ऊपर तक क्यों नहीं पहुंचा दे तो विधायक जी का कहना था कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता मुझसे बहस मत करो।

अखिलेश ने दावा किया कि उसने जब उन्हें अगले चुनाव में वोट न देने की बात कही तो विधायक यह कहकर चलते बने कि हम तुम्हारे वोट से विधायक नहीं बने हैं। हम सुरक्षित सीट से विधायक हैं इसीलिए आज तक विधायक बनते चले आ रहे हैं आरक्षण का लाभ नहीं मिलता तो हम विधायक भी नहीं बन पाते।

By Santosh jaiswal

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग