
विवाद में चाकुओं से हमला, गंभीर हाल में पिता-पुत्री को ट्रामा सेंटर सेफर किया
चंदौली. शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव में सोमवार की देर शाम दो भाइयों के मामूली विवाद में हुई चाकू बाजी से पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य ले आयी।जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता- पुत्री की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रिफर कर दिया।
बड़गांवा गांव के सुऐब 48 वर्ष का अपने बड़े भाई सोहेल अख्तर 50 वर्ष से बंटवारा को लेकर परिवारिक विवाद चल रहा था। सोमवार को घर के लकड़ी के दरवाजे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा की सुऐब ने घर से छुरा लाकर अपने भाई सुहेल पर हमला कर दिया।चाकू का वार होता देख बीच बचाव करने उनकी पुत्री जरीना भी पहुंच गयी।
लेकिन भतीजी के पेट पर भी वार कर दिया।चाकू का वार इतना गंभीर था कि पिता-पुत्री जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे।छूरे बाजी की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 को दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल ले आई जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
Published on:
05 Nov 2018 08:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
