
Breaking यूपी के चंदौली में भोजन बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं
चंदौली. जिले के इलिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता के घर भोजन बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद तेज़ धमाके के साथ एलपीजी सिलेंडर के चिथड़े हो गए। हालांकि, आग लगते ही महिलाएं रसोई से बाहर निकल गईं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, ब्लास्ट कितना भयावह था।
बताया जा रहा है कि, रेगुलेटर के पास लीकेज के कारण आग लगी और थोड़ी देर बाद ही विस्फोट हो गया। इस हादसे में घर को काफी नुकसान हुआ वहीं घरवाले बाल-बाल बच गए।
Published on:
5 May 2018, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.