19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
शिवपाल यादव से मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा बयान कि बीजेपी की बढ़ी बेचैनी
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Chandauli / Videos / शिवपाल यादव से मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा बयान कि बीजेपी की बढ़ी बेचैनी

शिवपाल यादव से मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा बयान कि बीजेपी की बढ़ी बेचैनी

उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट का मुकदमा लिखा जाए जो दोषी है उसके खिलाफ लिखा जाए जो निर्दोष है उसके खिलाफ मुकदमा न लिखा जाए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Sep 2018, 5:26 PM IST

चंदौली. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव से मुलाकात पर चुप्पी तोड़ी है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारा संबंध शिवपाल जी, लालू जी और अखिलेश जी के साथ देश के कई नेताओं से है और हम भाजपा में समझौते के तहत है। 2024 तक अमित शाह जी से समझौता है । उन्होंने कहा कि जब तक अमित शाह जी नहीं कहेंगे कि गठबंधन में आपको नहीं रहना है तब तक हम नहीं रहेंगे।

चंदौली के पांडेपुर इलाके में बियार समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एससी एसटी एक्ट पर बड़े पैमाने पर दुरुपयोग जब हुआ था जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी। मायावती जी ने अध्यादेश लाया कि सीओ के जांच के बाद ही मुकदमा पंजीकृत हो, अगर कोई व्यक्ति फर्जी मुकदमा लिखाता है तो उसके खिलाफ भी मुकदमा लिख कर जेल भेजा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसको लेकर निर्देश दिया, लेकिन अब जो लोकसभा और राज्यसभा से पास हुआ है, हम उस फैसले के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट का मुकदमा लिखा जाए जो दोषी है उसके खिलाफ लिखा जाए जो निर्दोष है उसके खिलाफ मुकदमा न लिखा जाए।

वहीं महागठबंधन पर बोलते हो ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देखिए गठबंधन हो जाए तब ना उसका भविष्य बतायें, अभी तो हुआ ही नहीं है, अब होगा कि नहीं होगा यह तो समय बताएगा।

वहीं राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देखिए पूरा देश धार्मिक प्रवृत्ति का है। राहुल जी भी इसी देश में आते हैं। अब मोदी जी पूजा करते हैं, योगी जी पूजा करते हैं पूरा देश पूजा करता है तो कोई चर्चा में नहीं होती है, तो राहुल जी पूजा करते तो क्यों चर्चा में लोग ले रहे हैं, समझ में नहीं आता।

 

BY- SANTOSH JAISWAL

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश