23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली
पतंजलि योग संस्थान करा रही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी
Play video

पतंजलि योग संस्थान करा रही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज की छात्र छात्राओं सहित शहर के आम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Google source verification

चन्दौली. 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तरह तरह की तैयारियां और आयोजन किए जा रहे हैं ताकि योग के प्रति लोगों को जागरुक किया जा सके। इसी कड़ी में मुगलसराय में पतंजलि योग संस्थान की स्थानीय शाखा के द्वारा योग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज की छात्र छात्राओं सहित शहर के आम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने मुगलसराय के सुभाष पार्क से लेकर पूरे नगर में दौड़ लगाई और लोगों को विश्व योग दिवस के दिन आयोजित होने वाले योग शिविरों में हिस्सा लेने और साथ ही साथ योग के प्रति जागरुक करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में योग मैराथन में लोगो के शामिल होने से जहां आयोजक मंडल प्रफुल्लित था। वहीं अल सुबह योग मैराथन में लोगों को दौड़ते देख नगर लोग भी काफी खुश दिखे। जिस प्रकार लोगो ने योग मैराथन में हिस्सा लिया उसको देखकर योग दिवस पर हजारों की संख्या में इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्स्व में लोगो के शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।