30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandauli news: वैश्य मतदाताओं को रिझाने के लिए सपा ने खेला दाव, अमरनाथ जायसवाल को बनाया व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष

चंदौली जिले में वैश्य मतदाताओं की बहुलता को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने वैश्य मतदाताओं को अपने पाले में करने के उद्देश्य से अमरनाथ जायसवाल को समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 2 Jul 2023, 10:48 AM IST

chn_02.jpg

,,लखनऊ प्रदेश कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अमरनाथ जायसवाल उर्फ मोनू को चंदौली समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। अमरनाथ जायसवाल जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थको और सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। 2021 में अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू ने सपा का दामन थाना था। तब से लगातार सक्रीय राजनीती में भूमिका निभा रहे अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू का युवाओ में ख़ासा क्रेज है।

सपा विधायक जिलाध्यक्ष सहित सपा नेताओं ने अमरनाथ को दी शुभकामनाएं


मुग़लसरा नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अमरनाथ जायसवाल उर्फ मोनू को व्यापार सभा का चंदौली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के प्रमुख सपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए अमरनाथ उर्फ़ मोनू को अपनी शुभकामनाएं दी है। पूर्व सांसद रामकिसुन, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल, चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद, सुदामा यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, महेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में सपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू को अपनी शुभकामना देते हुए जनपद में पार्टी के साथ व्यापारी वर्ग को जोड़ने की कामना की।

समाजवादी पार्टी से व्यापारियों को जोड़ने का करेंगे काम


स्वागत कार्यक्रम में मिली शुभकामनाओं से अभिभूत अमरनाथ उर्फ़ मोनू जायसवाल ने कहा कि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगा। राष्ट्रिय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। चंदौली जनपद में व्यापारियों के समस्याओं के निराकरण की पूरी ईमानदारी से कोशिश करूंगा। अपने मुख्यमंत्री काल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा व्यापारियों के हित में व्यापक कदम उठाए गए थे। जिसको लेकर व्यापारियों को जागरूक करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा व्यपारियो को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश