31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: सपा नेता ने किशोरी के साथ की छेड़खानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान को किया आग के हवाले, कई थानों की फोर्स तैनात

आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 13 Sep 2018, 10:18 AM IST

सपा नेता ने किशोरी के साथ की छेड़खानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान को किया आग के हवाले, कई थानों की फोर्स तैनात

सपा नेता ने किशोरी के साथ की छेड़खानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान को किया आग के हवाले, कई थानों की फोर्स तैनात

चंदौली. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंदवा थाना क्षेत्र के कमहरियां गांव निवासी सपा नेता (बीडीसी) महेंद्र यादव ने साथियों के साथ शराब पीने के दौरान बुधवार रात शौच से लौट रही किशोरी पर पहले तो फब्तियां कसी फिर उसका हांथ पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ आता देख आरोपी महेंद्र साथियों के साथ फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी महेंद्र के घर को आग के हवाले कर दिया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची आधा दर्जन थानों की फोर्स व पुलिस के आला-अधिकारीयों ने स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारीयों ने आग पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात की गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं दूसरीओर सीएम योगी के दौरे के एक दिन पूर्व घटी इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

दरसल कंदवा थाना क्षेत्र के गांव की एक किशोरी(16) बुधवार की रात शौच के लिए गयी थी। किशोरी के शौच से लौटने के दौरान गांव का ही सपा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य(BDC) महेंद्र यादव जो कि अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, किशोरी पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। किशोरी का आरोप है कि फब्तियां कसने के बाद महेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। बचाव में उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों को दौड़ा आता देख आरोपी साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। वहीं किशोरी ने जब घटना क्रम परिजनों और ग्रामीणों को बताया तो सभी आक्रोशित हो गए। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के मकान को आग के हवाले कर दिया ।


किशोरी के साथ छेड़खानी के बाद आरोपी के मकान में आगजनी की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सकलडीहा सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से आग पर जब तक काबू पाया मकान के अगले हिस्से में खड़ी दो चार पहिया वाहन आग में जल गए। पीड़ित युवती की तहरीर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। वहीं दूसरीओर गुरूवार को सीएमयोगी के दौरे के ठीक एक दिन पहले किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस की टीम बना कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

By- संतोष जायसवाल

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश