24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम- प्रपंच के मामले में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

नूरी गांव निवासी एक महिला 30 वर्ष को बीती रात लगभग एक बजे कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया

less than 1 minute read
Google source verification
UP police

UP police

चंदौली. यूपी चंदौली थाना क्षेत्र नूरी गांव निवासी एक महिला को कुछ लोगों ने प्रेम प्रपंच को लेकर बीती रात गोली मार दी। नूरी गांव निवासी एक महिला 30 वर्ष को बीती रात लगभग एक बजे कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

बता दें कि जहां से डॉक्टरों ने घायल महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि रात्रि एक बजे ममोरा दुर्गावती (बिहार) निवासी पप्पू तेली अपने दो साथियों के साथ प्रेम प्रपंच में उक्त महिला को गोली मारी है। जो महिला को कमर के ऊपर लगी है। महिला खतरे से बाहर है और ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है । मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है । जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग