(चंडीगढ): आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भगवन्त मान ने शनिवार को आशा व्यक्त की कि अभी उठ रही धूल जल्दी ही बैठ जाएगी और आम आदमी पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टेन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वायदे पूरे करने में नाकाम रही है। पहले नारा था कि चाहुंदा है पंजाब कैप्टेन की सरकार और अब नारा है कि चाहुंदा है पंजाब जाए कैप्टेन की सरकार।