गुरूवार को चंडीगढ़ में जोधपुर जेल के बंदियों को जब अदालत द्वारा तय की गई मुआवजा राशि वितरित की जा रही थी, तब सिख प्रतिनिधियों ने नशे के कारण हो रही तबाही का मुद्दा उठाते हुए वहां मौजूद मुख्यमंत्री से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने सिख प्रतिनिधियों के आग्रह पर अपने जवाब में कहा कि उन्होंने पिछले साल शपथ लेते ही ड्रग तस्करी की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए हैं। आज ड्रग बेचने वाले दस हजार लोग जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। एक ड्रग माफिया हांगकांग में है और उसे देश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।