
Farmer in punjab
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेश पर कृषि और किसान कल्याण विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल स्थापित किया है, ताकि कोविड -19 के कारण कर्फ्यू के मद्देनजऱ किसानों को किसी किस्म की मुश्किल पेश न आए। मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी की कटाई का सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान किसानों की फसलों की निर्विघ्न कटाई और मंडीकरण के प्रबंध सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ की फ़सल के लिए भी बीज, खाद और कीटनाशकों का बंदोबस्त किया गया है।
संपर्क नम्बर जारी
पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना ने बताया कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करके कृषि अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए इन अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। यह अधिकारी प्रात:काल 8 बजे से शाम 8 बजे तक किसानों की कॉल सुनेंगे और उनको पेश दिक्कतों का हल बताऐंगे।
इनसे करें संपर्क
कंट्रोल में तैनात अधिकारियों में बीजों की उपलब्धता के लिए कृषि विकास अफ़सर विक्रम सिंह (98155 -20190, 79730 -82185), खादों की उपलब्धता के लिए ए.डी.ओ. (इनपुट्स) गिरीश (94782 -71833) और मुख्य खाद इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह बराड़ (80546 -00004), कीटनाशकों की उपलब्धता के लिए कृषि विकास अफ़सर पंकज सिंह (94630 -73047), सिंचाई पानी के लिए हाईड्रोलोजिस्ट जसवंत सिंह (87258 -27072), मशीनरी सबंधी दिक्कतों के लिए इंजीनियर राजन कुमार ढल (98551 -02604) और फसलों की बिजाई और अन्य तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विकास अफ़सर (सूचना) सुरिन्दर सिंह (98146 -65016) की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा किसान पूछताछ के लिए किसान कॉल सेंटर 1800 -180 -1551 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Published on:
30 Mar 2020 06:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
