24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में ED की कार्रवाई पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले- ‘पीएम मोदी ने 4 हजार ED कर्मचारियों को पंजाब भेज दिया’

Manish Sisodia Latest Statement: पंजाब में ED की कार्रवाई को लेकर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और PM मोदी पर निशाना साधा। सिसोदिया ने दावा किया कि पंजाब में 4 हजार ED कर्मचारी भेजे गए हैं।
2 min read
Google source verification
Manish Sisodia

पंजाब में ED की कार्रवाई को लेकर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। (फाइल फोटो-IANS)

Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच AAP नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। चंडीगढ़ में सिसोदिया ने पंजाब में चल रही ED की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए और इसे राजनीतिक लड़ाई से जोड़कर देखा।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अलग-अलग तरीकों से पंजाब पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी यूनिवर्सिटी, कभी पानी और कभी खेती जैसे मुद्दों के जरिए पंजाब से जुड़े मामलों में दखल देने की कोशिश की जाती है।

चुनाव से पहले ED का मुद्दा

सिसोदिया ने कहा कि अब पंजाब में चुनाव करीब हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि वोट के जरिए राज्य पर पकड़ बनाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने बीजेपी की ओर से निकाली जा रही यात्रा का भी जिक्र किया और दावा किया कि पंजाब के लोगों ने इस यात्रा को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।

इसके बाद उन्होंने ED की कार्रवाई का मुद्दा उठाया। सिसोदिया ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने के लिए ED की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में करीब 4 हजार ED कर्मचारियों को भेज दिया है।

'सरकार ने कुछ गलत नहीं किया'

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया है। उनका दावा है कि जांच एजेंसियां जितनी जांच करना चाहें कर सकती हैं, लेकिन उन्हें सरकार के खिलाफ कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और उसे किसी जांच से डरने की जरूरत नहीं है।

चुनाव की तैयारी में जुटी AAP

पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। AAP ने 20 सितंबर से राज्यभर में घर-घर जाकर सरकार के काम की जानकारी देने का अभियान शुरू किया है। पार्टी के मुताबिक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हैं। वहीं, बीजेपी ने भी पंजाब में 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' शुरू की है।

यह यात्रा राज्य की विधानसभा सीटों से होकर गुजर रही है। ऐसे में चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार बढ़ रहे हैं।इसी माहौल में ED की कार्रवाई को लेकर मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। उनके आरोपों के बाद पंजाब की राजनीति में यह मुद्दा और गरमाता दिखाई दे रहा है।