17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के खास प्रयासों के बाद पंजाब के सीनियर सैकण्डरी नतीजों में मामूली सुधार

मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के खास प्रयासों के बाद भी पंजाब शिक्षा बोर्ड के सीनियर सैकण्डरी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में मामूली सुधार हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 24 Apr 2018, 10:22 PM IST

captain amrinder singh

चंडीगढ। मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के खास प्रयासों के बाद भी पंजाब शिक्षा बोर्ड के सीनियर सैकण्डरी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में मामूली सुधार हुआ है। पिछले साल जहां सीनियर सैकण्डरी का परीक्षा परिणाम 62.36 फीसदी रहा था वहीं इस साल 65.97 फीसदी रहा है। पिछले छह साल के परीक्षा परिणामों पर नजर डाली जाए तो सीसीनियर सैकण्डरी के परीक्षा परिणाम में वर्ष 2017 से अचानक गिरावट का दौर शुरू हुआ है और कैप्टेन अमरिंदर सरकार के संभालने के प्रयास कोई बडा सुधार सामने नहीं ला सके है।

वर्ष 2013 में पंजाब शिक्षा बोर्ड कीसीनियर सैकण्डरीपरीक्षा का परिणाम 73.41 फीसदी रहा था। इनमें लडके 78.12 फीसदी व लडकियां 67.15 फीसदी सफल हुई थीं। इसके बाद वर्ष 2014 में परीक्षा परिणाम 72.25 फीसदी रहा था। इसमें लडके 66.72 फीसदी और लडकियां 79.60 फीसदी सफल हुई थी।

वर्ष 2015 में परीक्षा परिणाम 76.2 फीसदी रहा था और लडके 70.73 फीसदी और लडकियां 83.23 फीसदी सफल हुई थी। वर्ष 2016 में परीक्षा परिणाम 76.77 फीसदी रहा था और 71.12 फीसदी लडके व 84.03 फीसदी लडकियां सफल हुईं। वर्ष 2017 में परीक्षा परिणाम अचानक 62.36 फीसदी पर आ गया। इस गिरावट पर मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की थी। परीक्षा परिणामों मं गिरावट के मद््देनजर पंजाब शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष को हटा दिया गया था।


स्कूल शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कैप्टेन अमरिंदर सिंह सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के लिए योग्य अध्यक्ष की तलाश शुरू की थी और आखिर में राजस्थान में स्कूल शिक्षा के निदेशक रहे रिटायर्ड आईएएस मनोहर कांत कलोहिया को चुना। शिक्षा परिणामों में मामूली सुधार का एक कारण यह भी माना जा सकता है कि मनोहर कांत कलोहिया ने इस साल की परीक्षाओं से ऐन पहले बोर्ड के अध्यक्ष पद को संभाला था। यानि कलोहिया ने फरवरी के
प्रारम्भ में पद संभाला और फरवरी के अंत में परीक्षाएं शुरू हो गईं।


इस साल के परीक्षा परिणामों में पंजाब के सीमावर्ती जिलों में खास गिरावट आई है। अमृतसर जिले में जहां पिछले साल सफलता का प्रतिशत जहां 71 था वहीं इस साल सिमट कर 51 फीसदी रह गया है। पठानकोट में जहां पिछले साल
सफलता का प्रतिशत 64 था वहां इस साल सफलता का प्रतिशत 48 रह गया। इसी तरह गुरदासपुर में 76 फीसदी के मुकाबले 47 फीसदी सफलता दर्ज की गई।

तरणतारण जिले में सफलता का प्रतिशत पिछले साल के 72 के मुकाबले इस साल 31 ही रह गया। मालवा क्षेत्र के जिलों में सफलता का प्रतिशत संतोषजनक रहा। मुक्तसर में 80 प्रतिशत,मानसा व लुधियाना में 79 प्रतिशत,भटिंडा में77प्रतिशत,संगरूर में भी 77 प्रतिशत रहा।