निजी और तकनीकी संस्थाएं 31 मार्च तक बंद, परीक्षा चलती रहेगी
पंजाब सरकार द्वारा आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी, जालंधर, महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी, बठिंडा, पंजाब राज्य के समूह सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पंजाब राज्य के समूह सरकारी और गैर सरकारी बहु -तकनीकी कॉलेज और समूह सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को 31 मार्च, 2020 तक बंद रखने का फ़ैसला लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि यह फ़ैसला कोरोनावायरस (कोविड-19) के खतरे के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों के अंतर्गत लिया गया है।