तिरुचि. तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क खुफिया इकाई (सीआईयू) के अधिकारियों ने एक यात्री से 5.155 किलो हाइड्रोपोनिक वीड, एक मादक पदार्थ जब्त किया। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सीआईयू, तिरुचिरापल्ली के अधिकारियों ने रविवार को एयर एशिया की उड़ान से कुआलालंपुर से हवाईअड्डे पर पहुंचे एक यात्री से लगभग 5.1 करोड़ रुपए की कीमत की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की।