
'Aero Design Challenge 2018' started at Anna University
चेन्नई।अन्ना विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने ‘एयरो डिजाइन चैलेंज २०१८’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव आर. राजगोपालन, विवि के कुलपति प्रोफेसर डा. एमके सुरप्पा, विवि के सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एंड ट्रांसफर के निदेशक डा. एस. तामरै सेल्वी, विवि के एमआईटी कैम्पस के सेंटर फॉर एयरोस्पेस रिसर्च निदेशक डा. के. सेंथिल कुमार, एडीसी चैम्पियन डा. एस. सेंथिल कुमार, एसएई-आईएसएस के उपचेयरमैन षणमुगम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
विवि के एमआईटी कैम्पस के सेंटर फॉर एयरोस्पेस रिसर्च की अगुवाई में मानव रहित एरियल सिस्टम पर काम किया जा रहा है जिसे सामाजिक और देश की भावी जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।
इसके विस्तार के लिए लगने वाले मानवश्रम को स्थापित करने के उद्देश्य से इस एयरो डिजाइन चैलेेंज २०१८ का आयोजन लगातार तीसरे साल किया जा रहा है। १३ जुलाई तक चलने वाले इस डिजाइन चैलेंज में १०० टीमें और ७०० विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। सभी टीमें अपनी प्रतिभा, डिजाइन और तकनीकी का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ४.१ लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इस मौके पर राज्यपाल ने अन्ना विवि द्वारा विकसित मल्टारोटर लॉग इंड्योरेंस यूएवी का मुआयना किया। इसके अलावा विवि द्वारा विकसित मानव रहित एरियल व्हीकल का भी मुआयना किया और मानवरहित हेलिकॉप्टर का प्रदर्शन देखा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। इस मौके पर राज्यपाल ने एयरो डिजाइन चैलेंज की स्मारिका का अनावरण किया जिसकी पहली प्रति अन्ना विवि के कुलपति प्रोफेसर एमके सुरप्पा को दी गई।
रजनीकांत ने तमिलरुवी मण्यन व राजू महालिंगम से की मुलाकात
सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को गंधिया मक्कल इयक्कम के संस्थापक तमिलरुवी मण्यन से मुलाकात की। साथ ही वे अपने पोएस गार्डन आवास पर मक्कल मंड्रम के सचिव राजु महालिंगम से भी मिले। इसके अलावा रजनीकांत गुरुवार को एआईएडीएमके के पूर्व सांसद और एमजीआर संस्थान समूह के संस्थापक ए.सी. षनमुगम के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार रात को ही रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद दार्जिलिंग से वापस चेन्नई पहुंचे हैं।
Published on:
20 Aug 2018 09:26 pm
