11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएसके के दीवाने, पुणे चले उत्साह बढ़ाने

सीएसके प्रशंसकों को लेकर चेन्नई से पुणे रवाना हुई विशेष ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 19 Apr 2018, 8:58 PM IST

Ahead of CSK Match in Pune, Fans book full train to reach

Ahead of CSK Match in Pune, Fans book full train to reach

चेन्नई.

कावेरी जल विवाद के चलते भले ही इस बार चेन्नई में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों को पुणे में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन इसका प्रभाव न तो धोनी की टीम पर पड़ा है और ना ही इस टीम के दीवानों पर। जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक अपने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई के लिए 20 अप्रैल को सीएसके और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने के लिए पूणे जा रहे हैं वहीं टीम प्रबंधन ने अपने फैंस को चेन्नई से पुणे ले जाने के लिए विसलपोडू एक्सप्रेस नामक एक विशेष ट्रेन ही बुक कर ली है।

इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी की ओर से मैच देखने जाने वाले सीएसके प्रशंसकों के लिए पुणे में मुफ्त भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। भले ही प्रशंसकों के लिए बुक की गई यह विशेष ट्रेन चेन्नई से पुणे तक की 2000 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 20 घंटे का समय लगाए लेकिन इससे फैंस के जोश में कोई कमी नहीं आई है।

इनके उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लंबी यात्रा होने के बावजूद ये ट्रेन में सफर करते हुए भी ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इनके इस जोश को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी काफी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि मैच से मात्र एक दिन पहले जब लगभग एक हजार प्रशंसकों का हुजूम गरुवार सुबह विशेष आरक्षित ट्रेन विसलपोडू एक्सप्रेस से चेन्नई सेंट्रल से पुणे के लिए रवाना हुआ उस समय प्रशंसकों का जोश बढ़ाने के लिए वहां टीम प्रबंधन के सदस्य भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि कावेरी जल विवाद के चलते चेन्नई में आयोजित होने वाले आईपीएल के मैचों को पुणे स्थानांतरित कर दिया गया था। सीएसके फ्रेंचाइजी अपने प्रशंसकों को शुक्रवार का मैच दिखाने के लिए स्टेडियम प्रवेश पास का भी इंतजाम किया है।

दो साल बाद वापसी
गौरतलब है कि मैच फिक्सिंग के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल खेलने पर भी दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था और इस लंबे इंतजार के बाद इस साल इसने आईपीएल में वापसी की है। हर सीजन में इस टीम की की कमान महेंद्र सिंह धोनी के ही हाथों में रही है और 2-2 बार खिताब पर कब्जा भी जमाया है।