5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैकर्स के निशाने पर भाजपा नेता खुशबू सुंदर, ट्विटर अकाउंट हैक

उनके अकाउंट को हैक करके हैकर ने ब्रीयान लिख दिया है। साथ ही फोटो भी कुछ अजीब ड्रैगन जैसी लगा दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 20 Jul 2021, 5:17 PM IST

BJP leader Khushbu Sundar's Twitter account hacked

BJP leader Khushbu Sundar's Twitter account hacked

चेन्नई.

अभिनेत्री एवं भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मंगलवार को बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। सुंदर ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी अन्य गतिविधि उनके द्वारा नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट तीन दिन पहले हैक हो गया था। हम ट्विटर प्रशासनिक कार्यालय से इस संबंध में सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी गतिविधि मेरे द्वारा नहीं की गई।

उनके अकाउंट को हैक करके हैकर ने ब्रीयान लिख दिया है। साथ ही फोटो भी कुछ अजीब ड्रैगन जैसी लगा दी है। अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने बताया कि मंगलवार को उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हैकर ने उनके सभी ट्वीट डिलीट या आर्काइव (संरक्षित) कर लिए गए हैं। इसका इस्तेमाल किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं इससे पहले 18 जुलाई को ऐसी ही घटना ओवैसी की पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के साथ भी की गई थी। हैकर्स ने उनकी पार्टी की प्रोफाइल में टेस्ला के मालिक एलन मस्क की फोटो लगा दी थी, जिसके बाद ट्विटर ने अस्थाई रूप से उनका अकाउंट बैन कर दिया था।