14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी के मामले में फरार आरोपित की तलाश में चेन्नई पुलिस ने बुधवार अलसुबह जैतारण थाने के रामावास गांव के निकट स्थित एक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 14 Dec 2017, 5:18 AM IST

Chennai Police Inspector shot dead

Chennai Police Inspector shot dead

जैतारण (पाली)।लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी के मामले में फरार आरोपित की तलाश में चेन्नई पुलिस ने बुधवार अलसुबह जैतारण थाने के रामावास गांव के निकट स्थित एक भट्टे पर दबिश दी। वहां पुलिस की आरोपित व वहां रह रहे लाटौती निवासी तेजाराम जाट के परिवार से हाथापाई हो गई। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। चेन्नई पुलिस जब आरोपित को पकडक़र भट्टा परिसर से बाहर आ रही थी, इसी दौरान मौका पाकर आरोपित नाथूराम जाट ने रिवाल्वर से चेन्नई के मदुरावायल थाने के इंस्पेक्टर (लॉ एंड ऑर्डर) पेरियपांडि को गोली मार दी और फरार हो गया। घायल इंस्पेक्टर को उनके साथी जैतारण अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर जैतारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिर जिलेभर में नाकाबंदी करवाई लेकिन देर रात तक आरोपित का सुराग नहीं लगा। मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव समेत आला अधिकारी भी पहुंचे।


मामले में पाली जिले के बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिलने पर चेन्नई के मदुरवायल थाने के सीआई पेरियपांडि सहित सात पुलिसकर्मियों की टीम जैतारण थाना क्षेत्र पहुंची। वहां उनको फरार आरोपित रामावास निवासी नाथूराम पुत्र चेनाराम जाट के रामावास गांव के निकट बंद पड़े एक भट्टे में छिपे होने की सूचना मिली। बुधवार अलसुबह चेन्नई पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही भट्टे पर दबिश दी और आरोपित को दबोच लिया था लेकिन आरोपित पेरियपांडि को उसी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर गोली मारकर फरार हो गया।

सादा वर्दी में थी चेन्नई पुलिस

चेन्नई पुलिस ने जिस भट्टे पर दबिश दी थी, वहां लाटौती निवासी तेजाराम जाट का परिवार रहता था। वहीं आरोपित नाथूराम जाट छिपा हुआ था। जिस समय चेन्नई पुलिस ने दबिश दी उस समय वह सादा वर्दी में थी, अंधेरा होने के कारण उन्होंने समझा कि चोर आए हैं इसलिए पुलिस व उनमें हाथापाई हो गई। इस दौरान दरवाजा व कांच भी टूट गया। इस हाथापाई में हैड कांस्टेबल एन. एम्ब्रोस (४०), गुरुमूर्ति (४४) व कांस्टेबल सुदर्शन (३४) घायल हो गए।

गत माह भी दी थी दबिश

चेन्नई पुलिस ने गत २६ नवम्बर को भी रामावास गांव में दबिश दी थी और जब आरोपित नहीं मिला तो उसके पिता चेनाराम जाट सहित चार जनों को दस्तयाब कर चेन्नई ले गई थी।

१६ नवम्बर को हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार गत १६ नवम्बर को चेन्नई के लक्ष्मीपुरम की कडप्पा रोड स्थित मुकेश कुमार की ज्वैलरी शॉप से दिन-दहाड़े करीब साढ़े तीन किलो सोने व साढ़े चार किलो चांदी के आभूषण एवं करीब दो लाख रुपए नकदी की चोरी हो गई थी। घटना के समय दुकान मालिक एवं कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने दुकान की छत तोडक़र अंदर प्रवेश किया तथा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

शव का जोधपुर में पोस्टमार्टम , जयपुर भेजा

आज फ्लाइट से चेन्नई भेजा जाएगा

जोधपुर. पाली जिले के जैतारण थाना क्षेत्र अंतर्गत रामावास में गोली से हत्या का शिकार होने वाले चेन्नई पुलिस के निरीक्षक के शव का बुधवार शाम जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। रात नौ बजे सडक़ मार्ग से शव जयपुर ले जाया गया, जहां से गुरुवार सुबह हवाई मार्ग से चेन्नई भेजा जाएगा। इससे पहले शव को एम्बुलेंस में सडक़ मार्ग से एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। चार चिकित्सकों का बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उस पर कैमिकल लेप किया गया।

पसलियों में लगी गोली, दोनों फेफड़ों से होकर निकली

मेडिकल कॉलेज में शव पर कैमिकल लैप करने के बाद रात नौ बजे पुलिस उसे लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई। जयपुर में हवाई मार्ग से शव को चेन्नई ले जाया जाएगा। एक्स-रे व मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट फिलहाल नहीं मिली है।


लेकिन जांच में सामने आया है कि बदमाशों की गोली पुलिस निरीक्षक के बगल में हाथ के नीचे पसलियों में लगी और दोनों फेफड़ों में छेड़ करके दूसरी तरफ से निकल गई। फेफड़े क्षतिग्रस्त होने से निरीक्षक की मौत हो गई।

पुलिस इंस्पेक्टर के परिजनों को एक करोड़ दिए जाएंगे

राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने बुधवार को मदुरै पुलिस इंस्पेक्टर पेरियपांडि, जिनकी राजस्थान के पाली जिले के जैतारण के पास स्थित रामावास में बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई, के परिजनों को बतौर मुआवजा एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की है।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में पुलिस अधिकारी की हत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मुआवजे के साथ सरकार पांडि के बेटों रुबन और सेल्वन राहुल की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। इसके साथ ही घटना के दौरान घायल हुए हैड कांस्टेबल अम्बरोस, गुरुमूर्ति और सुदर्शन को मुआवजे के तौर पर एक-एक लाख दिए जाएंगे, साथ ही उनके मेडिकल खर्च भी सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों की ठीक से जांच का भी आदेश दिया गया है।

इससे पहले पांडि के शव को उनके पैतृक स्थल तिरुनेलवेली ले जाने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त संतोष के नेतृत्व में एक टीम राजस्थान पहुंची। शव को हवाई जहाज के जरिए जोधपुर से तिरुनेलवेली पहुंचाया जाएगा।