2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की खुशबू के खिलाफ कारवाई की मांग

टीएनसीसी के अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Congress workers demanded action against Khushboo

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की खुशबू के खिलाफ कारवाई की मांग

चेन्नई. कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू की टिप्पणी जिसमें उन्होंने कहा था कि आगामी दो महीने में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष मिलेगा, की आलोचना करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। उनकी इस टिप्पणी पर बुधवार को टीएनसीसी अध्यक्ष एस. तिरुनावकरसर ने भी विचार व्यक्त करने से इंकार कर दिया था। मरैमलैनगर में आयोजित एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरुनावकरसर से खुशबू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। एक नेता ने कहा खुशबू पार्टी के अन्य पदाधिकारियों में से एक हैं ऐसे में उनको पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया।

इस तरह की टिप्पणी पर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी ही चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही एक साक्षात्कार के दौरान खुशबू ने कहा था कि आगामी दो महीने के अंदर तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष मिलेगा। खुशबू ने टीएनसीसी अध्यक्ष बदलने के अलावा यह भी कहा था कि अन्य राज्यों की तरह तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी सक्रिय नहीं है।